सीतापुर में अस्पतालों के संचालन पर घमासान, CMO से मिले NCP के प्रदेश महासचिव; दिया ज्ञापन

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

सीतापुर में अस्पतालों के संचालन पर घमासान, CMO से मिले NCP के प्रदेश महासचिव; दिया ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर जनसेवा हॉस्पिटल, न्यू जनसेवा हॉस्पिटल और मंगलम हॉस्पिटल के संचालन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनसेवा और न्यू जनसेवा हॉस्पिटल में बिना किसी सर्जन के धड़ल्ले से सर्जरी की जा रही है  जबकि मंगलम हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त होने के बावजूद उसके संचालन जारी है।

NCP के प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और इनके संचालन पर रोक नहीं लगाई जाती, तो यह माना जाएगा कि विभागीय स्तर पर इन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि ज्ञापन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच और कार्रवाई करता है।