फर्रुखाबाद में भैंस चोरों का आतंक, भैंस मालिक ने भैंस सहित पिकअप वैन व ड्राइवर को पकड़ा
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भैंस चोरों का आतंक मचा हुआ है। देर रात चोरों ने भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के राजपालपुर गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भैंस चोरों का आतंक मचा हुआ है। देर रात चोरों ने भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के राजपालपुर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार भैंस के बच्चे के आवाज करने से भैंस चोरी होने की जानकारी हुई। सुबह तक भैंस मालिक भैंस की तलाश करते रहे। भैंस को नकासे में जाकर देखा तो पिकअप गाड़ी से भैंस को चोर उतार रहे थे।
भैंस मालिक ने मौके पर जाकर भैंस सहित ड्राइवर व पिकअप को पकड़ा। इस दौरान तीन आरोपी चोर मौके से फरार हो गए। 112 पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने पिकअप व ड्राइवर को हिरासत में लिया।

Janmat News 
