गंभीरता से सोचे मुस्लिम समाज, इंडी गठबंधन अस्तित्व ख़त्म: बहराइच में बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
के बहराइच जनपद के चितौरा झील पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हर घर भगवा अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं में जमकर हुंकार भरी।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के चितौरा झील पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित हर घर भगवा अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं में जमकर हुंकार भरी।
अनिल राजभर ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार रहती है तो आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर मेला लगा कर चादर चढ़ाई जाती थी और जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाने का काम होता है, पृथ्वीराज चौहान का स्मारक बनाने का काम होता है, महारानी लक्ष्मी बाई का स्मारक बनाने का काम होता है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष के एक वक्तव्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न नौ मन चना होगा ना भाड़ चढ़ेगा। जो कभी होना ही नहीं है उस बात को करने से कोई मतलब नहीं है।
गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड मामले में मुस्लिम समाज को नसीहत देते हुए अनिल राजभर ने कहा कि मुस्लिम समाज को बहुत गंभीरता से सोचने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि आप गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हो, आप भाईचारा की बात करते हो लेकिन इस तरह के कांड के बाद कौन आप पर भरोसा करेगा।
दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इंडी गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। सब टूट चुका है पश्चिम बंगाल में इंडी गठबंधन कहां था।
दिल्ली के चुनाव में कहां था, पंजाब के चुनाव में कहां था और जो मीटिंग हो रही है उसमें स्टालिन ने साफ तौर पर मना कर दिया है। यह केवल फ्रॉडगिरी करते रहेंगे और जनता को धोखा देने का काम करते रहेंगे।
घरेलू गैस के बढ़े दामों पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह वैश्विक समस्या है। सबसे कम कीमत भारत में बढ़ाया गया है। सबसे कम गैस का दाम बढ़ाने वाली भारत सरकार है।
पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के द्वारा दिए गए एक वक्तव्य पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राहुल गांधी को इलाज की जरूरत है। उनको अब कोई भी सीरियस नहीं लेता।

Janmat News 
