फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद की सुनवाई न होने से आहत किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने रोका

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद की सुनवाई न होने से आहत होकर तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़कर किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है।

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद की सुनवाई न होने से आहत किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने रोका
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद की सुनवाई न होने से आहत होकर तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़कर किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है।

मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र तहसील परिसर का है। जानकारी के अनुसार नव नियुक्त एसडीएम अभिषेक वर्मा के चार्ज लेने के बाद भी फरियाद नहीं सुनी गई।

किसान सुनवाई न होने से आहत होकर तहसील परिसर में खड़े पीपल के पेड़ पर रस्सी डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान के पेड़ पर चढ़ने से तहसील परिसर में हड़कंप मचा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर कड़ी मशक्कत से करीब 1 घंटे के बाद किसान को नीचे उतारा। किसान को नीचे उतारकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।