बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 20 परीक्षा केंद्रों पर 16332 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उप्र के बुलंदशहर जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 20 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 16332 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 20 परीक्षा केंद्रों पर 16332 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 20 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 16332 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

8, 9 और 10 जून को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में 8160 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सभी परीक्षा कक्ष CCTV निगरानी में हैं।

परीक्षा के दौरान 800 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। DM, SSP, SP देहात सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। अधिकारियों ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने का दावा किया है।