बुलंदशहर: तीन अपराधियों को किया गया जिला बदर; हत्या, छेड़छाड़ जैसे संगीन मुकदमे हैं दर्ज

उप्र के बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा तीन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। तीनों अपराधियों पर हत्या, मारपीट, छेड़छाड़, बलवा जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

बुलंदशहर: तीन अपराधियों को किया गया जिला बदर; हत्या, छेड़छाड़ जैसे संगीन मुकदमे हैं दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा तीन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। तीनों अपराधियों पर हत्या, मारपीट, छेड़छाड़, बलवा जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा ढोल बजाकर आरोपी जीता, अशोक व गौरव को जिला बदर किया गया। डीएम श्रुति के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को 6 माह के लिए जिले की सीमा छोड़ने का आदेश दिया गया है। मामला थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के जिनाई गांव का है।