लखनऊ: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र की राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर लड़की का गला घोंटकर मार देने का आरोप लगाया गया है।
लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर लड़की का गला घोंटकर मार देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 08 फरवरी की दोपहर सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे कॉलोनी बालागंज थाना ठाकुरगंज में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी गई है।
इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि लड़की (14 वर्ष) निवासिनी थाना रेउसा जनपद सीतापुर, जो राघव पुत्र अज्ञात निवासी रेलवे कॉलोनी बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ के मकान में रहकर घर का काम करती थी, को बिस्तर पर लिटाया हुआ था। लड़की के परिजन भी मौके पर मौजूद थे।
मकान मालिक ने बताया कि लड़की द्वारा पंखे से कपड़े का फंदा लगाकर फांसी लगा ली गई थी। इस पर पुलिस द्वारा य़ुवती को तत्काल इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा परिजनो की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भिजवा दिया गया।
मृतका के परिजनो द्वारा राघव के ऊपर का गला घोंटकर मार देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में राघव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सुपुर्द किया गया जिसके बाद परिजनो द्वारा शव को जल निगम रोड पर सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियो को समझा-बुझाकर रास्ता से जाम हटवा दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Janmat News 
