मिर्जापुर: 30 लाख के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
उप्र के मिर्जापुर जनपद के ड्मडगंज थाना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में शराब तस्कर शराब लेकर आ रहें हैं
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के ड्मडगंज थाना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में शराब तस्कर शराब लेकर आ रहें हैं
तो ड्मंडगंज थाना क्षेत्र के बरमबाबा मंदिर के पास पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके वाहनों कि चेकिंग कर रही थी कि क्रेटा कार से 300 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी लालगंज ने पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताएं कि एक क्रेटा कार में करीब 300 अंग्रेज़ी शराब भरकर हरियाणा से बिहार लेकर जा रहें थे ,वहां ऊंचे दामों में बिक्री कर आपस में पैसे बांटते थे, दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
दोनों बिहार के ही रहने वाले हैं, एक है नागेंद्र शाह निवासी हेतनपुर थाना दानापुर पटना बिहार, दुसरा ईशु सिंह निवासी मजीदपुर थाना किन्जर जिला जहानाबाद।


