फतेहपुर में अवैध गांजे और कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 6000 रुपये नगद भी बरामद
उप्र के फतेहपुर जिले में पुलिस ने अवैध गांजे और कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। मामला जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे का है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में पुलिस ने अवैध गांजे और कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। मामला जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे का है।
दोनों गांजा तस्करों के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा व 6000 रुपये नगद भी बरामद किया है। तस्कर उन्नाव की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे।
पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ उन्हें दबोच लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Janmat News 
