चंदौली: पूर्व विधायक मनोज सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, अमड़ा पावर हाउस घेरने की थी तैयारी
उप्र के चंदौली से पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली से पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।
बता दें कि बिजली कटौती व ट्रिपिंग तथा किसानों की जन समस्या मामले में पूर्व विधायक की समर्थकों व किसानों के साथ अमड़ा पावर हाउस घेरने की तैयारी थी।
पूर्व विधायक ने कहा पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी। बोले मुझे अमड़ा पावर हाउस पर जाने से पुलिस रोक नहीं सकती।


