अयोध्या से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
उप्र की रामनगरी अयोध्या से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।
यह ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से शाम 5:45 बजे रवाना होती है और करीब करीब 26 घंटे में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचती है।
मार्ग में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक सहित 12 प्रमुख स्टेशन आते हैं। ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
इस ट्रेन की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर की गई थी। इस नई ट्रेन सेवा से अयोध्या से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन और आर्थिक कनेक्टिविटी दोनों को मजबूती देगी।

Janmat News 
