फर्रुखाबाद में बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; श्रद्धालु हैरान
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा स्तूप परिसर में बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा स्तूप परिसर में बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बताया जा रहा है कि मुंडन संस्कार में मिले पैसों के बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। धार्मिक स्थल पर मारपीट से श्रद्धालु हैरान हैं। संकिसा में श्रद्धालु देश विदेश से दर्शन व अनुष्ठान कराने पहुंचते हैं। मामला जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा बौद्ध स्तूप का है।



