टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सामने आया सीतापुर कनेक्शन, गांव पहुंची पुलिस; मचा हड़कंप
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाईप्रोफाइल केस की जांच अब उप्र के सीतापुर जनपद पहुंच गई है।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाईप्रोफाइल केस की जांच अब उप्र के सीतापुर जनपद पहुंच गई है।
सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के करमसेपुर गांव में पुलिस ने आरोपी राधा के घर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोप है कि राधा ने दिल्ली से मुंबई तक हथियार पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब राधा की मां मैना ने बेटी को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगा दिया। मां का दावा है कि उनकी बेटी निर्दोष है।
आखिर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की कड़ियां सीतापुर से कैसे जुड़ीं? हथियार किसके लिए पहुंचाए गए थे? इन सवालों पर जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।



