अलीगढ में गो तस्करों ने गोवंश की गर्दन काटकर की हत्या, हिंदूवादी संगठनों में फैला आक्रोश

उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर गो तस्करों द्वारा धारदार हथियार से एक गोवंश की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया।

अलीगढ में गो तस्करों ने गोवंश की गर्दन काटकर की हत्या, हिंदूवादी संगठनों में फैला आक्रोश
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ /जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर गो तस्करों द्वारा धारदार हथियार से एक गोवंश की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया।

गोकशी की सूचना मिलते ही आक्रोशित करणी सेना के लोग समेत हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां हिंदूवादी संगठनों ने दिनदहाड़े हुई गोंकशी की घटना को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस से आरोपीयों की  जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदूवादी संगठनों के द्वारा किए जा रहे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ धनंजय सिंह नें हंगामा कर रहे आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए उनकी तहरीर पर गोकशी करने वाले कट्टरपंथी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश करते हुए उनकी तलाश में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गो तस्करों द्वारा गोंकशी की घटना को अंजाम दिए जाने का पूरा मामला थाना बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड का है। जहां गो तस्करों द्वारा एक गोंवंश की धारदार हथियार से गर्दन काटकर की गई।

हत्या की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप गया और इस सूचना पर करणी सेना समेत हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे आक्रोशित करणी सेना के गजेंद्र सिंह ने घटना को लेकर बताया कि आईटीआई रोड पर एक गोकशी की घटना हुई है। यहां एक गोवंश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी गई है।

इसकी सूचना मिलते ही करणी सेना सहित कई हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। करणी सेना के गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जिहादी कट्टरपंथियों ने अपना कट्टर पथ दिखाने के लिए इस गोंकशी की घटना को अंजाम  दिया है।

धारदार हथियार उसकी गर्दन पर मर गया है। जिससे कहीं ना कहीं उनके द्वारा अपनी कट्टरता को साबित करने का प्रयास गया है। वही मौके पर मौजूद सीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना को लेकर बन्नादेवी क्षेत्रअधिकारी द्वितीय धनंजय सिंह नें बताया कि दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड़ से एक गौवंश के मृत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस कों  प्राप्त हुई।

इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर गोंवंश के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार करते हुए जल्द जेल भेजा जाएगा।