औरैया: अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, बिक्री के लिए रखे गए सिलेंडरों की खेप पुलिस-प्रशासन ने की बरामद

उप्र के औरैया जनपद की सदर कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम ने गांव जैतापुर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया है।

औरैया: अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, बिक्री के लिए रखे गए सिलेंडरों की खेप पुलिस-प्रशासन ने की बरामद
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की सदर कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम ने गांव जैतापुर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया है। मौके से काफी संख्या में भरे व खाली सिलिंडर के साथ संदिग्ध केमिकल और तेजाब भी बरामद हुआ है।

​मुखबिर की सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार को सुबह सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राज​कुमार सिंह ने तहसीलदार प्रकाश चौधरी एवं डीएसओ के साथ गांव जैतापुर स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी की। घर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

रिहायशी इलाके के बीचों-बीच बड़ी मात्रा में सिलिंडर इकट्ठा हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी थी। कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बरामद सिलिंडर की संख्या और उनके वैध कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी जांच में ​19 खाली सिलेंडर अवैध रिफिलिंग के लिए रखे गए थे। ​जबकि 10 भरे सिलेंडर मिले।

जांच में सामने आया कि इन्हें ऊंचे दामों पर कालाबाजारी के लिए सप्लाई किया जाना था। पुलिस को मौके से 176  ​तेजाब और केमिकल भी मिला है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल छापेमारी जारी है।

सीओ अशोक कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडारण शिवम कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी जैतपुर के यहां पर हुआ था और यह दर्शन इंडियन गैस एजेंसी पर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है।