बलरामपुर: मामूली कहासुनी में हुई जमकर मारपीट, एक व्यक्ति की मौके पर मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र के बड़का धुसवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
बलरामपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र के बड़का धुसवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ ग्राम सभा इटईरामपुर के बड़का धुसवा में मामूली कहासुनी में मारपीट हो गई जिसमें सिन्धु पुत्र राम अचल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार आग जलाने वाली सूखी लकड़ी के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने परिजनों के तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान परिवार जनों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह एवं ग्राम प्रधान फकरुद्दीन खान के काफी समझाने पर पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुआ।
हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों चला। पीड़ित परिवार ने धुसवा सादुल्लाहनगर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है और भारी पुलिस बल मौजूद है।


