दीवाली से होगा शुरू EPFO 3.O! UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

करोड़ों नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है। अब PF का पैसा निकालना आसान हो जाएगा।

दीवाली से होगा शुरू EPFO 3.O! UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। करोड़ों नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है। अब PF का पैसा निकालना आसान हो जाएगा। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पूरे सिस्टम का कायाकल्प करने जा रहा है और जल्द ही EPFO 3.O लॉन्च करने वाला है।

यह नया सिस्टम आपके पीएफ खाते को बिल्कुल नेट बैंकिंग और आम सेविंग अकाउंट जैसा फास्ट और हाई-टेक बना देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली के आसपास इस नई सुविधा को करोड़ों कर्मचारियों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

अब ₹5 लाख तक का क्लेम होगा ऑटो सेटल

सबसे बड़ी राहत एडवांस क्लेम को लेकर है। बीमारी, शादी या घर खरीदने जैसी इमरजेंसी जरूरतों के लिए आप ₹5 लाख तक का एडवांस क्लेम डालते हैं, तो अब कोई अधिकारी बैठकर फाइल चेक नहीं करेगा। नए सिस्टम में कंप्यूटर खुद आपका डेटा वेरिफाई करेगा और जो पैसा आने में पहले हफ्तों लग जाते थे, वह अब मात्र 3 से 4 दिन में सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

UPI और ATM से झट से निकलेगा पैसा

यह किसी सपने जैसा लग सकता है, लेकिन EPFO 3.O में PF खाते को सीधे आधुनिक बैंकिंग सिस्टम और UPI नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरजेंसी में मेडिकल जरूरतों के वक्त आप एक तय लिमिट तक अपना पैसा सीधे BHIM UPI या ATM से निकाल सकेंगे।

शुरुआती चरण में सुरक्षा और प्राइवेसी को देखते हुए इसे केवल सरकारी ऐप BHIM UPI के साथ ही जोड़ा जाएगा, जिसके बाद अन्य ऐप्स को भी मंजूरी मिल सकती है। इस प्रोसेस के लिए आपको अपनी कंपनी या HR से किसी भी तरह के अप्रूवल (मंजूरी) की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह पूरी तरह पेपरलेस होगा।

क्लाउड बेस्ड सिस्टम

अभी तक EPFO का डेटा अलग-अलग शहरों के सर्वर में बंटा हुआ था, जिससे अक्सर पोर्टल क्रैश हो जाता था। EPFO 3.O पूरी तरह से क्लाउड बेस्ड और सेंट्रलाइज्ड होगा। इसका मतलब है कि वेबसाइट हैंग होने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

इस बहुप्रतीक्षित सिस्टम की टेस्टिंग लगातार चल रही है। पहले इसे जुलाई-अगस्त में आना था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण टल गया। अब पूरी उम्मीद है कि त्योहारी सीजन यानी सितंबर अंत या दीवाली तक इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर, EPFO 3.O आपकी अपनी गाढ़ी कमाई को आपके और भी करीब लाने का एक कांतिकारी कदम है।