कन्नौज: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीनो युवकों की मौत

उप्र के कन्नौज में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवारो को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीनो युवकों की मौत हो गई। घटना जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली के डूंडवा बुजुर्ग बाईपास की है।

कन्नौज: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीनो युवकों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवारो को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीनो युवकों की मौत हो गई। घटना जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली के डूंडवा बुजुर्ग बाईपास की है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनो दोस्त जन्माष्टमी पर गुरसहायगंज नगर  साथियों के साथ झांकी देखने आए थे। तीनो दोस्त एक ही बाईक पर सवार थे।

कोतवाली गुरसहायगंज के बैसनपुरवा के रहने वाले अनुराग (18 वर्ष), कृष्णा (15 वर्ष) और आशीष (18 वर्ष) तीनो गहरे दोस्त थे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।