कप्तानगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर घायल होकर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश आदित्य साहनी किसान चौक पर हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है और वह कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट —
कुशीनगर/जनमत न्यूज। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हनसगंज–भिवरा रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश आदित्य साहनी किसान चौक पर हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है और वह कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.