मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार; अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार; अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक पुत्र मुन्ना निवासी मिमलाना, साजिद पुत्र शराफत, वसीम पुत्र फतेह, दिलनवाज पुत्र इरशाद, बिट्टू पुत्र आरिफ, नीटू पुत्र आरिफ और गुलबहार पुत्र लाला निवासी न्याजूपुरा क्षेत्र तथा चन्दर पुत्र मनफूल निवासी कल्लरपुर कच्छौली शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के साथ उपनिरीक्षक संदीप कुमार, गोविन्द चौधरी एवं हिमांशु शर्मा सहित हेड कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल सुरेश यादव, वेदराम, अमित, हर्ष, राजू सिंह और अश्वनी शर्मा शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान न्यायालय से संबंधित वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर केंद्रित है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।