एटा: सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

उप्र के एटा जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव के रहने वाले तीन बाइक सवारों की कस्बा नवाब गंज के मुख्य चौराहे पर डम्पर के रौंदने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई।

एटा: सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट  

एटा /जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव के रहने वाले तीन बाइक सवारों की कस्बा नवाब गंज के मुख्य चौराहे पर डम्पर के रौंदने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। तीनों युवकों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में चीत्कार मच गया है। हर दरवाजे पर नाते रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। अंतिम दर्शन को सैकड़ो की संख्या में आस पास के गांव के लोग एकत्रित हुए हैं।

कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि डंपर बाइक को घसीटते हुए एक पुराने पाकड़ के पेड़ को उखाड़कर दुकान के टीन शेड में खड़ी कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों सहित तीन की मौत हुई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी सामने आया है जिसमे ट्रक तीनों युवकों को रौंदता हुआ करीब 20 मीटर तक ले गया तीनों युवक बुरी तरह कुचल गए।

इस हादसे में पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश उम्र 20 वर्ष नीशू पुत्र कैलाश उम्र 15 वर्ष,अर्पित पुत्र मानसिंह उम्र 20 वर्ष जो कि दोनों आपस में चचेरे भाई है दोनों की दर्दनाक मौत हुई है।