एटा में आंगनबाड़ी से 10 हजार रिश्वत लेने का CDO का वीडियो वायरल, शासन ने किया सस्पेंड
एटा जनपद में तैनात CDO नगेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे CDO डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार की व्यवस्था कराने की डिमांड रखते नजर आ रहे हैं।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद में तैनात मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नगेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे CDO डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार की व्यवस्था कराने की डिमांड रखते नजर आ रहे हैं।
दरअसल संजीव पचौरी पोषण अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। वीडियो में एक फाइल आगे रखी है जिसमे 10 तारीख के बाद रिजल्ट आउट करने की चर्चा चल रही है। वीडियो में CDO कहते नजर आ रहे है कि ये क्या आंगनबाड़ी वाला है।
उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर से कहा कुछ सहयोग कर पाओगे। इसके बाद पैसों की लेन देन की बात की जाने लगी। उन्होंने अपने हिस्से की चर्चा भी की।
इस पर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ने असहजता से कहा कि आखिर कैसे करेंगे तो उन्होंने कहा क्या कंडीडेट से लिया नहीं जा रहा है। जिसमे दस हजार रुपए प्रत्येक कंडीडेट से धन उगाही करने की बात की जा रही है।
कयास लगाया जा रहा है कि मामला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले के हड़कंप मचा हुआ है। हालाँकि वीडियो कब की है इसकी पुष्टि जनमत न्यूज़ नहीं करता।
वायरल वीडियो में निष्पक्षता की भी बात कही जा रही है। सोर्स और सिफारिश की भी चर्चा की जा रही है। बता दें कि नगेंद्र नारायण मिश्रा बीडीओ से पदोन्नत होकर सीडीओ बने हैं और इन दिनों एटा में तैनात हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने संज्ञान लिया है और सीडीओ को सस्पेंड कर दिया है। शासन स्तर से सीडीओ सस्पेंड किया गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

Janmat News 
