फतेहपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी के दो आरोपी घायल; पैर में लगी गोली
उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामन आ रही है। मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ हथगांव थाना क्षेत्र अम्बापुर रोड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के समीप हुई है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामन आ रही है। मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ हथगांव थाना क्षेत्र अम्बापुर रोड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के समीप हुई है।
दोनों अभियुक्त गोकशी के मामले में फरार चल रहे थे। अभियुक्त शमीम के बाएं व दूसरे अभियुक्त आफताब आलम के दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, दो लोहे के चापड़, एक लकड़ी का ठीहा, पन्नी व चोरी की बाइक बरामद हुई है।


