फर्रुखाबाद: ट्रेनों में कथित किन्नरो का आतंक, अवैध वसूली का विरोध करने पर यात्रियों को मारा चाकू
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ट्रेनों में कथित किन्नरो का आतंक देखने को मिल रहा है। किन्नरों की ट्रेनो में अवैध वसूली से यात्री परेशान हैं। मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हरसिंगपुर गोवा हाल्ट स्टेशन का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ट्रेनों में कथित किन्नरो का आतंक देखने को मिल रहा है। किन्नरों की ट्रेनो में अवैध वसूली से यात्री परेशान हैं। मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हरसिंगपुर गोवा हाल्ट स्टेशन का है।
यात्रियों ने अवैध बसूली का विरोध किया तो कथित किन्नरों ने अवैध वसूली के चलते दो यात्रियों को चाकू मार दिया। किन्नरों ने यात्रियों के साथ अभद्रता कर चाकू से हमला कर दिया।
हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही ग्रामीणों ने बोगी के अंदर किन्नरों को घेर लिया।
सूचना पर जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


