बहराइच में रिश्तों का खौफनाक अंत, कुल्हाड़ी से मां की हत्या; बेटे पर लगा आरोप
उप्र के बहराइच जनपद में कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। हत्या का आरोप बेटे पर लगा है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। हत्या का आरोप बेटे पर लगा है।
रिश्तों के इस खौफनाक अंत में मां की कुल्हाड़ी से हत्या आ आरोप बेटे पर लगा है। बहराइच में यह खूनी वारदात घर के अंदर हुई है। महिला की निर्मम हत्या की जांच में पुलिस जुटी है।
विशेश्वरगंज में 48 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। बहराइच में मां के इस मर्डर केस में बेटे पर शक है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुरैना गांव में सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हुई हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। महिला की हत्या से गांव में बवाल मचा है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाई में जुटी है।


