रायबरेली: फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

रायबरेली: फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मृतका की पहचान मिथलेश कुमारी (30) पत्नी मनीष कुमार उर्फ मोनू, निवासी ग्राम मऊ, थाना डीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि हत्या के आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

मौत की वजह बनी पहेली

महिला ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।