मिर्जापुर: चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय खरवार गैंग का खुलासा, 8 गिरफ्तार; 65 लाख रूपये के आभूषण बरामद

उप्र के मिर्जापुर जनपद की कोतवाली कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय खरवार गैंग का खुलासा किया गया है।

मिर्जापुर: चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय खरवार गैंग का खुलासा, 8 गिरफ्तार; 65 लाख रूपये के आभूषण बरामद
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनंद तिवारी की रिपोर्ट 

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद की कोतवाली कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय खरवार गैंग का खुलासा किया गया है।

थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.08.2026 को  रोहित कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 श्रीप्रकाश विश्वकर्मा निवासी चिनियहवा इनारा डकीनगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की दुकान में रात के समय आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित दी गयी तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-268/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिये गये थे। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 08 अभियुक्तों

1. गौतम खरवार पुत्र टेंगारी खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार

2. प्रेम मांझी पुत्र जुगुल मांझी निवासी विन्ध्येवश्वरी धाम अघावनपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार

3. प्रेम खरवार पुत्र शिवबचन खऱवार निवासी सिरकी चक थाना सन्देश जनपद भोजपुर बिहार

4. राजकुमार खरवार पुत्र मंटू खरवार निवासी बराही विदेशी गोला थाना अकोढ़ी कोला जिला रोहतास बिहार

5. चैम्पियन कुमार पुत्र स्व0 उपेन्द्र खरवार निवासी मनीनगर थाना डिहरी अनसोल जिला रोहतास बिहार

6. बीरेन्द्र कुमार पुत्र संजय खरवार निवासी बराड़ी विदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार

7. विकास कुमार पुत्र स्व0 कैलाश खरवार निवासी कन्डाडीह टोला थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार

8. आनन्द कुमार खरवार पुत्र मन्टू खरवार निवासी बराढ़ी थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार

को गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से चोरी की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये का आभूषण (सफेद व पीली धातू) व चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, प्लास, रम्भा, हथौड़ा व छेनी) बरामद किया गया है, सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0कटरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया किएक संगठित गिरोह है, हम लोगो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो- मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही प्रयागराज आदि के रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के आस पास डेरा लगाकर रूकते है।

उस क्षेत्र में शहद अथवा खिलोना बेचने के नाम पर दिन में रेकी करके घरो एवं सर्राफा की दुकानों को टारगेट करते है, फिर रात के अंधेरे में घरों व दुकानों में चोरी से घुस कर गहने आभुषण, कीमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है। चोरी किये गहनों आभुषणों को बेचते और पैसे का उपभोग करते

विवरण बरामदगी

585 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 06 अदद पैजनी (सफेद धातु), 1316 पीस मीना (सफेद धातु), 106 पीस बच्चों का चुड़ला (सफेद धातु), 02 अदद अंगुठी (सफेद धातु), 24 अदद राखी (सफेद धातु), 36 अदद चैन (सफेद धातु),

17 अदद करधनी (सफेद धातु), 10 अदद ज्यूतिया (पीली धातु), 02 अदद चेन (पीली धातु), 11 अदद अंगुठी (पीली धातु), 01 लाकेट (पीली धातु), 03 अदद ओम (पीली धातु), 01 अदद झुमका (पीली धातु), 01 अदद मांगटीका (पीली धातु) बरामद ।

चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण 03 अदद रम्भा, 03 अदद छेनी, 01 अदद पेचकस, 05 अदद प्लास, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद कटर ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मय पुलिस टीम थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम ।

निरीक्षक अजय कुमार सेठ प्रभारी सर्विलांस मय टीम