एटा: बन्द पड़े चार घरों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

उप्र के एटा जनपद के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर मंगलवार/बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने बन्द पड़े चार घरों को निशाना बनाया जिसमें वे लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

एटा: बन्द पड़े चार घरों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर मंगलवार/बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने बन्द पड़े चार घरों को निशाना बनाया जिसमें वे लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

मकान मालिक परमेश्वरी देवी पत्नी रोशन सिंह के बेटी रिंकी ने बताया कि हम दो बहने हैं, भाई और पिता नहीं है मेरी मां अकेली ही रहती हैं। घर में सामान रखा हुआ था और मेरी मां वृद्ध होने के चलते दूसरे मकान में लेटी हुई थी। घर से मेरे पति की दो अंगूठी, एक बेटे की चेन, दो गले के ओम, एक जोड़ी पायल बाकी सामान छोटी बहन का रखा हुआ था।

वहीं दूसरे घर में दो भाई एक साथ रहते है जिनके दोनों के कमरा अलग-अलग हैं एक भाई दिल्ली नौकरी करता है और पत्नी घर पर रहती है जिसमें ऊषा देवी ने बताया कि परिवार के ही चाचा की पत्नी बीमार थी उनके घर पर चले गए थे। घर पर कोई नहीं था।

एक जंजीर, कानों के झाले, पायल, दो अंगूठी और 7 हजार रुपए चोरी हो गए। वही घर में दूसरे भाई जगरूप ने बताया कि वह अपनी भैंसों के पास लेते थे अलमारी के ताले तोड़कर पायल चांदी की कन्दनी को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

वही चौथे घर रामदास सिंह पुत्र कामता सिंह के चचेरे भाई शरण सिंह ने बताया कि सभी लोग दिल्ली रहते हैं घर में कोई नहीं रहता है घर के ताले तोड़कर ड्रम में रखा एक पानी का मोटर चोरी कर लिया गया है।

बाकी सामान के बारे में वही जानकारी दे सकते हैं। वही इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घरों की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। अभी तक किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।