प्रतापगढ़: महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में पटाखे और उन्हें तैयार करने में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को पटाखा दुकानों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम माघी चैनगढ़ के पास से मो. हमजा पुत्र खलील अहमद (28 वर्ष) निवासी माघी चैनगढ़, थाना महेशगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5 फन्टा पटाखा, 1 कुरकरी, 7 पार्टी पेपर पटाखा और 2,650 मिर्ची पटाखे बरामद हुए।
इसके अलावा एक तराजू, लोहे की चलनी और छोटे-बड़े पांच तसले भी पुलिस ने बरामद किए। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना महेशगंज में मु.अ.सं. 227/2026, धारा 125 बीएनएस एवं 5/9(ख) 1(क) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद सामान को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह कुशवाहा, हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल राजपूत और रिजर्व कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।




