हाथरस: शर्मनाक और हैरान करने वाली शर्त, 5 हजार रूपए के लिए निर्वस्त्र होकर दौड़ा युवक

उप्र के हाथरस जनपद से एक शर्मनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां ग्रामीणों ने युवक के आगे ऐसी शर्त रखी जिससे मानवता शर्मसार हो जाय।

हाथरस: शर्मनाक और हैरान करने वाली शर्त, 5 हजार रूपए के लिए निर्वस्त्र होकर दौड़ा युवक
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस /जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद से एक शर्मनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां ग्रामीणों ने युवक के आगे ऐसी शर्त रखी जिससे मानवता शर्मसार हो जाय।

जानकारी के अनुसार हाथरस जिले की चन्दपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपा में युवक को नंगा घुमाने के लिए ग्रामीणों ने 5 हजार रुपये की शर्त रखी। युवक भी 5 हजार की शर्त के चक्कर में निर्वस्त्र होकर दौड़ा।

इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक को कुछ लोग निर्वस्त्र करने के लिए उकसा रहे हैं। फिर युवक को नंगा करने के नाम पर 5 हजार रुपये देने की बात  कह रहे हैं।

5 हजार रुपये के नाम पर युवक निर्वस्त्र/नंगा होकर गली में महीलाओं के सामने ही भागते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।