सीतापुर में धान खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान, भारतीय सिक्ख संगठन ने DM से की शिकायत

उप्र के सीतापुर जनपद के सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं हो रही है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं, वहीं कागजातों के सत्यापन में भी देरी हो रही है।

सीतापुर में धान खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान, भारतीय सिक्ख संगठन ने DM से की शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट  

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं हो रही है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं, वहीं कागजातों के सत्यापन में भी देरी हो रही है। तहसील स्तर के जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

भारतीय सिक्ख संगठन के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर धान खरीद में तेजी लाने और किसानों के कागजातों का शीघ्र सत्यापन कराने की मांग की है।

गुरपाल सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो किसान अपना धान लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां पहुंचकर तौल कराने के लिए मजबूर होंगे। किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर किसानों को राहत दे।