मुजफ्फरनगर में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान जारी, DM और SSP कर रहे निगरानी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
जनपद के 13 मतदान केंद्रों एवं 56 मतदेय स्थलों पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय मतदान व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुरकाजी, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया।



