रामपुर के CMO कार्यालय पर ANM कार्यकत्रियों का विरोध-प्रदर्शन, स्थायी करने सहित हैं कई अन्य मांग
उप्र के रामपुर जनपद की ANM कार्यकत्रियों ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान CMO कार्यालय से नदारद रहे।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद की ANM कार्यकत्रियों ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान CMO कार्यालय से नदारद रहे।
एएनएम (ANM - Auxiliary Nurse Midwife) कर्मियों का विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से उनके नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और अन्य सेवा शर्तों को लेकर हो रहा है। प्रदेश लेवल पर कई जिलों में संविदा व आउटसोर्सिंग पर कार्यरत ANM लगातार आंदोलन कर रही हैं।
ANM की मुख्य मांगें और विरोध के कारण
• नियमितीकरण लंबे समय से संविदा पर काम कर रही ANM को स्थायी करने की मांग की जा रही है।
• समान वेतन संविदा कर्मियों का मानदेय बहुत कम (लगभग 10,000 रुपये) है, जबकि स्थायी कर्मियों की तरह ही उनसे भी पूरा काम लिया जाता है।
• गृह जिले में तबादला: दूर-दराज के जिलों में नौकरी करने के बजाय घर के पास तबादले की मांग है।
फिलहाल एएनएम कार्यकरती मुख्य कार्यालय से नदारद हैं। विरोध प्रदर्शन जारी है।



