फतेहपुर: समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने लगाया यह आरोप
उप्र के फतेहपुर जनपद में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के हुसेनगंज विधानसभा के हथगाम कस्बे का है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के हुसेनगंज विधानसभा के हथगाम कस्बे का है।
मिली जानकारी के अनुसार आर्यन चाय विवाद के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने कांफ्रेंस की थी। दरअसल, मुस्लिम समाज ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था और जमकर नारेबाजी की थी।
नाराज मुस्लिम समाज को साधने के लिए यह प्रेस कॉफ्रेंस की जा रही थी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुतला दहन करने वाला युवक भी प्रेस कॉफ्रेंस मे पहुंचा था।

Janmat News 
