रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अयोध्या ने व्यापक तैयारियां की गयी शुरू
अयोध्या (जनमत) :- धार्मिक नगरी अयोध्या में 27 मार्च को मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अयोध्या ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पहले से चल रहे नवरात्रि के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पूर्व में ही निर्धारित कर दी गई है।डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव विभिन्न मंदिरों में मनाया जाएगा.
जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। राम मंदिर में सूर्य तिलक के साथ रामलला को अलंकृत किया जाएगा, जिसका प्रसारण एलईडी स्क्रीन व टीवी चैनलों पर किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और मंदिर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।

Janmat News 
