आज हरदोई दौरे पर हैं CM योगी आदित्यनाथ, PM मोदी के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई दौरे पर हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज हरदोई दौरे पर हैं।

आज हरदोई दौरे पर हैं CM योगी आदित्यनाथ, PM मोदी के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई दौरे पर हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज हरदोई दौरे पर हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मुख्य रूप से पीएम के आगामी दौरे के लिए मल्लावां में चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 16:05 बजे वह हरदोई के मल्लावां स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे

दोपहर 16:10 बजे से 17:10 बजे तक 1 घंटा मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। सीएम इस दौरान तैयारियों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

शाम 17:50 बजे वह वापस लखनऊ स्थित ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से अपने आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।