प्रतापगढ़: शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने की सीएम योगी की सराहना, कहा- सनातन धर्म को मिली है नई पहचान

उप्र के प्रतापगढ़ शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रतापगढ़: शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने की सीएम योगी की सराहना, कहा- सनातन धर्म को मिली है नई पहचान
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सनातन संस्कृति, धर्म और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोजक कुंदन सिंह, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सम्मान भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यों से उत्तर प्रदेश को सम्मान मिला है और देश-दुनिया में सनातन धर्म को नई पहचान मिली है। उनके शासनकाल में प्रदेश में सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि कलियुग में लोग अपनी इच्छाओं को ही धर्म का स्वरूप देने लगे हैं। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से धर्म परिवर्तन की प्रवृत्ति बढ़ी है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए गुरुकुल शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। साथ ही गौपालन को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि गौपालन से ही भारत समृद्धि की राह पर आगे बढ़ सकता है।