मुजफ्फरनगर प्रशासन की तत्परता, छत गिरने की घटना पर तुरंत पहुंची पुलिस; राहत-बचाव में जुटा पूरा अमला
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में लगातार हो रही बारिश के बीच मकान की छत गिरने की दुखद घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में लगातार हो रही बारिश के बीच मकान की छत गिरने की दुखद घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
सूचना मिलते ही थाना फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना भेजा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते राहत कार्य बिना विलंब शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान एक वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।




