हरदोई में पीएम मोदी की जनसभा आज, 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
उप्र के हरदोई जनपद में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सेना के हेलीकॉप्टरों ने सभा स्थल पर पहुंचकर रिहर्सल किया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सेना के हेलीकॉप्टरों ने सभा स्थल पर पहुंचकर रिहर्सल किया।
हरदोई के मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज प्रस्तावित है जहां पीएम मोदी देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
पूरे कार्यक्रम क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 19 जोन, 61 सेक्टर और 109 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 9 आईपीएस, 19 एडिशनल एसपी, 61 क्षेत्राधिकारी और 109 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।
पुलिस बल के साथ-साथ 11 कंपनी पीएसी और 3 कंपनी सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के दौरान 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।

Janmat News 
