महराजगंज की भारतीय सीमा में नेपाल पुलिस की बर्बरता, युवक को घसीटने का वीडियो वायरल
उप्र के महराजगंज जनपद की भारतीय सीमा में नेपाल पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद की भारतीय सीमा में नेपाल पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान भारतीय सीमा में लगभग 300 मीटर अन्दर घुसकर एक युवक को घसीटते हुए नेपाल ले जाते नेपाली पुलिस के दो जवान दिख रहे हैं।
मामला भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास का है। वायरल वीडियो ने सीमा सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गई है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेपाल पुलिस का भारतीय क्षेत्र में आकर खींचतान देख बॉर्डर पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा है।

Janmat News 
