हाथरस: बरसात के चलते रास्ता बना दलदल, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाई

उप्र के हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के बरामई का यह रास्ता लंबे समय से कच्चा और जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों के साथ स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

हाथरस: बरसात के चलते रास्ता बना दलदल, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाई
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के बरामई का यह रास्ता लंबे समय से कच्चा और जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों के साथ स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस कच्चे मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हैं। वहीं बरसात में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है और इस दलदल से होकर सभी को गुजरना पड़ता है।

जर्जर मार्ग के कारण दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रास्ते पर जगह-जगह बने गड्ढे और गंदगी आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।

ग्रामीणों ने इस मार्ग के निर्माण और मरम्मत को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके बावजूद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।