मिर्जापुर में समूह सखियों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थायी नियुक्ति की मांग
उप्र के मिर्जापुर जनपद की समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समूह सखियों ने कहा कि उनके कार्य और जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद की समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समूह सखियों ने कहा कि उनके कार्य और जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
समूह सखियों की प्रमुख मांगों में मासिक मानदेय 20 हजार रुपये किए जाने और मानदेय सीधे उनके खातों में भेजे जाने, काम के लिए मोबाइल या टैबलेट उपलब्ध कराने तथा रिचार्ज की सुविधा देने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही समूह सखियों ने पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और आवश्यक आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग रखी। ज्ञापन में समूह सखियों ने स्थायी नियुक्ति दिए जाने की भी मांग की है।
वहीं, समूह के माध्यम से लिए गए ऋण के बाद किसी समूह सखी की मृत्यु होने की स्थिति में ऋण माफ किए जाने की मांग भी उठाई गई है।समूह सखियों ने जिलाधिकारी से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई है।



