राशिफल विशेष: जानिए सभी राशियों का आज का भविष्यफल
जानिए आज के दिन आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं। प्रेम जीवन, करियर, व्यापार, सेहत और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन – पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल:- जानिए आज के दिन आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं। प्रेम जीवन, करियर, व्यापार, सेहत और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन – पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए आराम और सुख-सुविधाओं में इजाफा लेकर आएगा। कारोबार में कुछ नए सौदे हो सकते हैं। प्रेमी युगल साथी संग कुछ खास पल बिताएंगे। आपकी किसी बात से विवाद बढ़ सकता है। पिताजी किसी विषय पर आपसे खफा हो सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो गई थी, तो आज उसके मिलने के आसार हैं। ससुराल से कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है।
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए हर्ष और सफलता से भरा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छी पहचान मिलेगी और आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर बाहरी लोगों से चर्चा कर सकते हैं। बुजुर्गों की तबीयत में हल्की गिरावट से आपकी दौड़-भाग बढ़ेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। कोई नई योजना दिमाग में आ सकती है। आपके मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
मिथुन राशि:
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से आपका नाम रोशन करेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे, लेकिन विरोधियों से सचेत रहना होगा। आपकी सूझबूझ से लिए गए फैसले लाभ देंगे। घर के लिए कुछ नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग जॉइन कर सकते हैं।
कर्क राशि:
आज का दिन उन्नति की ओर कदम बढ़ाने के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी सहयोगी से मन की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। पुराना लेन-देन निपट सकता है। बैंक से जुड़ी कोई योजना फायदेमंद हो सकती है।
सिंह राशि:
आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए शुभ है। भाई-बहनों से अच्छा सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य का विवाह प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी से चल रही खटपट सुलझ सकती है। पिताजी की तबीयत को लेकर कोई जरूरी कदम उठाना पड़ सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।
कन्या राशि:
आज निर्णय लेने में बुद्धिमत्ता और चतुराई दिखानी होगी। आपकी कार्यकुशलता सराहनीय रहेगी। अपने कार्यों में लापरवाही से बचें। प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल होगा। छोटे बच्चे आपसे कोई चीज मांग सकते हैं। धार्मिक भावना प्रबल रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आप आय के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसमें आपके साथी भी आपकी मदद करेंगे। संतान किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी और सम्मान प्राप्त कर सकती है। व्यापार की दीर्घकालिक योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन सामान्य रहेगा। बातचीत में संयम बरतें। यात्रा की योजना बन रही हो तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित करें। मित्र कोई निवेश योजना सुझा सकते हैं, उसमें सावधानी से निर्णय लें। ससुराल पक्ष से लेन-देन से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि:
आज का दिन सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर हो सकता है। घर में कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यों के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी समय पर निभाना जरूरी है। बुजुर्ग कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देना होगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।
मकर राशि:
आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी से हल्की नोकझोंक हो सकती है। संतान की संगति पर ध्यान दें। छात्रों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
कुंभ राशि:
आज भाग्य आपका साथ देगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर निवेश का विचार बन सकता है। कारोबार में सोच-समझकर फैसले लें, जल्दबाजी में किया गया निर्णय गलत हो सकता है।
मीन राशि:
आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक तनाव रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। विवादों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा।