कन्नौज: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की कोशिश; स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, कहा- मामला कोर्ट में विचाराधीन

उप्र के कन्नौज जनपद में कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की कोशिश करने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ के सराफान मोहल्ले में स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान का है।

कन्नौज: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की कोशिश; स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, कहा- मामला कोर्ट में विचाराधीन
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की कोशिश करने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ के सराफान मोहल्ले में स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान का है।

मिली जानकारी के अनुसार निर्माण शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कराने वाले के कराये गये बैनामे को फर्जी बताया।

तहसील के अभिलेखों ने आबादी में दर्ज जमीन पर वर्षों से मुस्लिमों के शव दफनाए जा रहे हैं। स्थानीय लोग बोले मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट जो फैसला देगा हम सभी को मान्य होगा।