लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड पर कन्नौज प्रशासन चौकन्ना, कई कोचिंग सेंटरों पर की गई छापेमारी

लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद उप्र के कन्नौज जनपद में में छापेमारी किए जाने की खबर है। लखनऊ अग्निकांड के बाद कन्नौज प्रशासन जाग गया है।

लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड पर कन्नौज प्रशासन चौकन्ना, कई कोचिंग सेंटरों पर की गई छापेमारी
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद उप्र के कन्नौज जनपद में में छापेमारी किए जाने की खबर है। लखनऊ अग्निकांड के बाद कन्नौज प्रशासन जाग गया है।

कन्नौज जिले के कोचिंग सेंटरों पर पुलिस, प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई है। लखनऊ अग्निकांड के बाद कन्नौज डीएम एक्शन में हैं।

एडीएम, एएसपी की अगुवाई में कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा इंतजाम चेक हुये। एक कोचिंग सेंटर मानक के विपरीत मिलने पर बंद कराया गया। एडीएम के सख्त निर्देश हैं कि जिले में जो भी मानक विहीन कोचिंग सेंटर हैं उन पर ताला लगेगा.

उन्होंने कहा सुरक्षा मानको के अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी अजय कुमार बोले जिले में कोचिंग सेंटर चेकिंग अभियान लगातार चलेगा। बता दें कि लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कई स्टूडेंट की मौत हुई है।