फर्रुखाबाद में दबंगों को नहीं है पुलिस का खौफ, राम बारात में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। राम बारात में पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई। राम बारात में तैनात पुलिस के सामने दबंग मारपीट करते रहे।

फर्रुखाबाद में दबंगों को नहीं है पुलिस का खौफ, राम बारात में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। राम बारात में पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई। राम बारात में तैनात पुलिस के सामने दबंग मारपीट करते रहे।

मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के लोहाइ रोड पर पूर्व एमएलसी के घर के बाहर का है। इस दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट होती रही और पुलिस नदारद दिखी। दबंगों के मारपीट करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।