रायबरेली: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पति-देवर के साथ मिलकर प्रेमिका ने कर दी हत्या
उप्र के रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में हुई रमाकांत हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक रमाकांत का गांव की ही शादीशुदा महिला सोनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में हुई रमाकांत हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक रमाकांत का गांव की ही शादीशुदा महिला सोनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि रमाकांत लगातार सोनी पर मिलने का दबाव बना रहा था, जिसके बाद सोनी ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह रमाकांत सोनी से मिलने उसके घर पहुंचा था।
इसी दौरान उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र ने उसे पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर सोनी ने भी रमाकांत के साथ मारपीट की। इसके बाद सोनी ने अपने पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र के साथ मिलकर रमाकांत की गंभीर रूप से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सोनी, उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के खुलासे के बाद गांव में चर्चित रहे इस हत्याकांड की तस्वीर साफ हो गई है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है।




