बहराइच में पुलिस की नाक के नीचे चलता रहा गंदा खेल, मोहल्ले वालों के एक्शन से सेक्स रैकेट का खुलासा
उप्र के बहराइच जनपद के कोतवाली नगर के मछली मंडी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने रघुनाथ के घर पर छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के कोतवाली नगर के मछली मंडी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने रघुनाथ के घर पर छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया। लंबे समय से चल रहे इस काले धंधे पर आखिरकार पुलिस को एक्शन लेना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस आंख मूंदे बैठी रही, लेकिन जब मामला बढ़ा तो आज छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
इलाके में चल रही संदिग्ध गतिविधियों से लोग पहले ही परेशान थे, और अब इस खुलासे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच तेज कर दी गई है।

Janmat News 
