यूपी: लखनऊ में पति ने की बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या, बहन को भी मार डाला; फिर की आत्महत्या

उप्र की राजधानी लखनऊ से बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां आज गुरुवार को एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

यूपी: लखनऊ में पति ने की बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या, बहन को भी मार डाला; फिर की आत्महत्या
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ से बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां आज गुरुवार को एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 

गुरुवार दोपहर उसने शहर के पॉश इलाके गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहा स्थित ICICI बैंक अधिकारी पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके बैंक से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी।

आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।

दुकान के मालिक बोले- मानस पसीने से भीगे थे

मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई।

मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है।

वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया

वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था।

इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।