कुशीनगर पुलिस का ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्त एक्शन, डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

उप्र के कुशीनगर पुलिस ने डीजे संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 104 डीजे संचालकों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज किए हैं। ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का यह सख्त एक्शन हुआ है।

कुशीनगर पुलिस का ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्त एक्शन, डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर पुलिस ने डीजे संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 104 डीजे संचालकों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज किए हैं। ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का यह सख्त एक्शन हुआ है।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 104 मुकदमे दर्ज होने से डीजे संचालकों में हड़कंप मचा है। ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई हुई है।

पहले ही सभी डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के पुलिस द्वारा निर्देश दिए गए थे। निर्धारित डेसीबल स्तर से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर यह कार्रवाई हुई है।

बीएनएस की धाराओं 126(2), 223B, 292, 293 समेत ध्वनि नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहने की चेतावनी दी है।